28 Mar 2024, 19:20:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP विधायक बोले - अगर भारत से बाहर नहीं हुए तो घुसपैठियों को गोली मार दो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2018 6:53PM | Updated Date: Jul 31 2018 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) का दूसरा ड्राफ्ट जारी होने के बाद अब इसे पश्चिम बंगाल में भी लागू करने की मांग उठी है। NRC मामले पर तेज राजनीति के बीच हैदराबाद से बीजेपी विधायक राजा सिंह का एक भड़काऊ बयान सामने आया है। 
 
...तो उन्‍हें गोली मार देनी चाहिए
राजा सिंह ने कहा है कि जो अवैध बांग्लादेशी अपने देश वापस नहीं लौट रहे हैं, उन्हें गोली मार देनी चाहिए। आपको बता दें कि राजा सिंह हैदराबाद की गोशमहल विधानसभा से विधायक हैं। बता दें कि सोमवार को असम एनआरसी का अंतिम ड्राफ्ट जारी करने के बाद लगातार बीजेपी नेताओं के तरफ से इस मुद्दे पर विवादास्पद बयान सामने आ रहे हैं।
 
प. बंगाल में एक करोड़ बांग्लादेशी अवैध 
इससे पहले प. बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो बंगाल में भी ऐसा ही रजिस्टर प्रकाशित होगा। घोष ने दावा किया था कि प. बंगाल में एक करोड़ से अधिक बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अपना बैग बंद कर तैयार रहना चाहिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »