28 Mar 2024, 18:42:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति के भतीजे पंकज कोविंद ने जताई इटावा से चुनाव लडने की इच्छा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2018 6:59PM | Updated Date: Jul 28 2018 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इटावा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भतीजे पंकज कोविंद ने समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ उत्तर प्रदेश के इटावा से आगामी संसदीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर लड़ने की इच्छा जाहिर की है। इटावा मुख्यालय पर जिला पंचायत सभागार में अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित एक नई पहल हौसलों की उड़ान कार्यक्रम में उत्कृष्ट शिक्षक कर्मचारी सम्मान समारोह में पंकज कोविंद अपने पिता प्यारेलाल और अपने भाई दीपक के साथ आये थे। समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पंकज कोंिवद ने कहा कि चुनाव के लिए अभी तैयारी तो कोई नहीं है

लेकिन भाजपा ने इटावा लोकसभा सीट से आगामी चुनाव में टिकट दिया तो चुनाव  लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि नौजवानों को रोजगार देने के साथ-साथ में विकास की तमाम योजनाएं भी इटावा संसदीय क्षेत्र में संचालित की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाई प्यारेलाल कोविंद ने सभी शिक्षाविदों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। वर्ष 2014 के आम चुनाव के दरम्यान करीब तीन माह पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले अशोक दोहरे इटावा से सांसद निर्वाचित हो गए थे।

इससे पहले अशोक दोहरे बहुजन समाज पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे। श्री अशोक दोहरे उत्तर प्रदेश की मायावती की सरकार में जल संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं। बसपा  अध्यक्ष से अनबन के बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। आम चुनाव से पहले अशोक दोहरे ने भाजपा का दामन थाम लिया और इटावा सीट से  श्री दोहरे को  उम्मीदवार बना दिया था। अशोक दोहरे ने सांसद बन कर इटावा सीट पर अपनी छाप छोडी। इससे पहले 1998 में भाजपा से श्रीमती सुधा मिश्रा जीत हासिल कर चुकी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »