19 Apr 2024, 23:30:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आंध्र प्रदेश के लिए टॉवर पर चढ़ा युवक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2018 9:50AM | Updated Date: Jul 28 2018 9:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते हुए शुक्रवार को एक शख्स दिल्ली में मेट्रो भवन के पास के एक टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़े इस शख्स के हाथ में एक बैनर है जिस पर लिखा है, ''आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जे की जरूरत''। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
 
डीसीपी  मधुर वर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे से वह शख्स टॉवर पर बैठा हुआ है और उसे नीचे लाने की कोशिशें जारी हैं। दमकल की एक गाड़ी भी मौके पर भेजी गई है। आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जे के मुद्दे पर चल रही राजनीतिक लड़ाई के कारण तेलुगु देशम पार्टी ने केंद्र में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से नाता तोड़ लिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »