29 Mar 2024, 18:32:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी के 'शत्रु' ने पीएम के विदेश दौरे पर उठाए सवाल, मॉब लिंचिंग पर भी घेरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2018 10:18AM | Updated Date: Jul 26 2018 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपनी पार्टी और सरकार की सार्वजनिक आलोचना के लिए सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी को घेरते हुए मॉब लिंचिंग और फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर सवाल उठाया।
 
सिन्हा ने पीएम के तीन राष्ट्रों के दौरे के समय को भी गलत बताया है।शत्रुघ्न ने ट्विटर पर लिखा, "श्रीमान! सामान्य रूप से, जब संसद सत्र में है, आप 3 देशों के दौरे पर हैं। अगर आप सत्र के बाद इन देशों का दौरा करते तो क्या समस्या होती? सिन्हा आगे लिखते हैं कि ... महोदय! मॉब लिंचिंग, निर्दोष लोगों की हत्या को मुद्दा बनाकर विपक्ष हमलावर है। ऐसे वक्त में भी आप चुप हैं। विदेशी भूमि से भी आप इसपर अपना पक्ष रख सकते हैं। इससे पहले भी कई बार शत्रुघ्न सिन्हा अपनी ही पार्टी व पार्टी की योजनाओं की आलोचना कर विवादों में रहे हैं।
 
इससे पहले शत्रुघ्न सिन्ह ने अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पीएम को गले लगाने के बर्ताव को सही ठहराते हुए राहुल की तारीफ की थी। राहुल गांधी के भाषण को भी सिन्हा ने उम्?दा बताया था।सिन्हा ने कहा था कि कुछ लोग पीएम मोदी को गले लगाने को गलत बता रहे हैं। लेकिन जब पीएम मोदी विदेशों में दूसरे राष्ट्राध्यक्ष को गले लगाते हैं तो वो सही होता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »