19 Apr 2024, 19:50:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कैलाश मानसरोवर में फंसे यात्रियों को निकालने का काम शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2018 5:00PM | Updated Date: Jul 24 2018 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तराखंड के गुंजी मे खराब मौसम के कारण फंसे कैलाश मानसरोवार यात्रियों का वहां से निकलना शुरू हो गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज ट्वीट कर कहा - मुझे यह सूचना देते हुए प्रसन्नता हो रही है कि उत्तराखंड के गुंजी में फंसे यात्रियों को निकालने का काम शुरू हो गया है और भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर से उन्हें पिथैरागढ पहुंचाया गया है। इसके साथ ही यात्रियों की आवाजाही फिर शुरू हो गई है।
 
कैलाश मानसरोवर यात्रा के बैच नम्बर पांच और छह के 115 यात्री मानसरोवर से लौटते समय मौसम बिगड़ने के कारण गुंजी में फंस गए थे। मौसम ठीक होने पर उन्हें आज हेलीकाप्टर से पिथौरागढ ले जाया गया। यात्रियों की मदद के लिए आईटीबीपी के जवानों तथा कुमाऊं विकास मंडल के कर्मियों को लगाया गया था। गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह से उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »