19 Apr 2024, 13:11:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेरिका से फरार हुआ PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2018 10:35AM | Updated Date: Jul 17 2018 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के मामा मेहुल चोकसी अब अमेरिका से भी फरार हो गया है, इंटरपोल ने भारत को इसकी जानकारी दी है, इंटरपोल का कहना है कि अमेरिका में रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने से पहले मेहुल चोकसी यहां से फरार हो गया। दरअसल भारत अमेरिका से 'प्रत्यर्पण संधि 1999' के तहत मेहुल चोकसी लगातार सौंपने की मांग कर रहा था। लेकिन अब वॉशिंगटन स्थित इंटरपोल ने साफ कर दिया है कि मेहुल चोकसी अमेरिका में नहीं है।
 
एक तरह से भारत के लिए ये झटका है। क्योंकि भारत को लग रहा था कि चोकसी को अमेरिका से प्रत्यर्पण संधि के तहत आसानी से भारत ला जा सकेगा। साथ ही इंटरपोल वॉशिंगटन ने कहा कि है अमेरिका से मेहुल चोकसी कहां गया ये भी पता नहीं है। वैसे भारत चोकसी के खिलाफ दुनियाभर में रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवा चुका है। ऐसे में चोकसी का अगला ठिकाना जल्द ही सार्वजनिक हो जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »