20 Apr 2024, 16:38:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत और अमेरिका की सेनाएं करेंगी संयुक्त युद्धाभ्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2018 9:57AM | Updated Date: Jul 16 2018 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  भारत और अमेरिका की तीनों सेनाएं इस साल के अंत तक संयुक्त युद्धाभ्यास कर सकती हैं। रक्षा मंत्रालय के अफसर ने बताया कि अमेरिका से साथ इस तरह का यह पहला संयुक्त अभ्यास होगा, जिसमें दोनों देशों की थल, वायु और नौसेना शामिल होंगी। इससे पहले भारत ने रूस के साथ 'इंदिरा 2017' युद्धाभ्यास किया था।

इसमें दोनों देशों की तीनों सेनाओं ने भाग लिया था। अफसर ने बताया- सितंबर में भारत और अमेरिका के बीच में होने वाले 2+2 डायलॉग में इसपर फैसला हो सकता है। इस डायलॉग में भारत की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिका की ओर से विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा सचिव जेम्स मैटिस हिस्सा लेंगे।

पिछले साल भारत दौरे में मैटिस और निर्मला सीतारमण के बीच दोनों देशों में सयुक्त अभ्यास को लेकर बातचीत हुई थी। जून में भारत और अमेरिका की नेवी ने मालाबार में युद्धाभ्यास किया था। इससे पहले पिछले साल वॉशिंगटन में भारत और अमेरिका की सेना ने 'अभ्यास-2017' किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »