23 Apr 2024, 14:30:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रणदीप सुरजेवाला का विवादित बयान, कहा - धृतराष्ट्र की तरह अंधे हो चुके हैं मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2018 11:34AM | Updated Date: Jul 15 2018 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने पीएम के आजमगढ़ में दिए गए भाषण पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह अगले चुनाव में हार के डर से समाज में नफरत का जहर घोलने में लग गए हैं। इसके साथ ही सुरजेवाला ने कहा कि हार के डर से अपना आपा खोए मोदी आज पसीना पोंछ-पोंछ कर समाज में नफरत एवं बंटवारे का जहर घोलते नजर आए। सच तो यह है कि कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी से बदले की आग में वो धृतराष्ट्र की तरह अंधे हो चुके हैं।
 
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जुमलों की किश्ती में सवार मोदी अपनी नाकामियों के चलते घबरा और बौखला गए हैं। वह प्रधानमंत्री पद की मर्यादा को दरकिनार कर गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर देश को बरगला और बहका रहे हैं।
 
सुरजेवाला ने कहा कि लोग उनसे ये सुनना चाहते थे कि 80 लाख करोड़ का कालाधन विदेशों से वापस कब आएगा, 15-15 लाख रुपये खातों मे कब जमा करवाये जाएंगे, सालाना दो करोड़ रोजगार कब मिलेंगे, डीजल और पेट्रोल के दाम कब घटेंगे, किसान को न्याय कब मिलेगा, दलितों पर अत्याचार कब थमेगा, सीमा पर प्रहार और नारी पर वार कब रुकेगा तथा अच्छे दिन कब आएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »