20 Apr 2024, 05:18:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा से कोई मतभेद, सही तरीके से चल रही है सरकार : नीतीश कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2018 9:39AM | Updated Date: Jul 10 2018 9:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ किसी भी प्रकार के मतभेद से इंकार करते हुए कहा कि बिहार में सरकार सही तरीके से चल रही है। अस्वस्थ चल रहे राजद प्रमुख लालू यादव के हालचाल जानने के लिए मुंबई फोन करने पर बाद राजद नेताओं के निशाने पर आए नीतीश ने कहा कि यह समाज के वातावरण को घृणित करने वाली बात है।
 
पटना में लोक संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद नीतीश ने संवाददाताओं से कहा, सरकार में कोई मतभेद नहीं है। बिहार में सरकार सही तरीके से चल रही है। मैं और सुशील मोदी एक साथ बैठे हैं, कोई दूरी नजर आ रही है क्या? लालू प्रसाद के हालचाल जानने के बाद तेजस्वी यादव ने सीएम को निशना बनाए था। जिसपर सवाल पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि मयादार्हीन आचरण हुआ है।  
 
उन्होंने कहा, मैंने लालू का हालचाल जानने के लिए चार बार फोन किया, लेकिन  फोन करने को लेकर काफी गलत बातें समाने आई, जो बेहद दुभार्ग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध हो सकता है लेकिन क्या हम किसी के सेहत की जानकारी नहीं ले सकते। इस बात को जिस तरह पेश किया गया वो आहत करने वाली है।
 
नीतीश कुमार ने एक बार फिर स्पष्ट कहा कि हम किसी कीमत पर माहौल खराब नहीं होने देंगे। रविवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा नवादा जेल में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने के आरोपियों से मिलने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आरोपी से मिलना गलत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »