19 Apr 2024, 20:43:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रोते हुए बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - इस सरकार में मैं मजबूर हूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2018 11:22AM | Updated Date: Jul 9 2018 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नावदा। नवादा के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सब्र का बांध रविवार को टूट पड़ा और वे दूसरों को ढाढ़स बंधाते बधाते खुद रो पड़े। कहा इस सरकार में मैं मजबूर हूं। वाकया नवादा शहर के इंदिरा चौक के समीप स्थित विश्व हिन्दू परिषद के नेता कैलाश विश्वकर्मा के घर पर सुबह करीब आठ बजे की है। 
 
मंत्री गिरिराज सिंह शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने से जुड़े अप्रैल 2017 के एक मामले में जेल में बंद विहिप व बजरंग दल के नेताओं के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे थे। परिजनों से मिलने के बाद गिरिराज सिंह ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। इसी दौरान कैलाश के बेटे से मिलकर मंत्री भावुक हो उठे और उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े। इस मौके पर मंत्री के साथ रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता भी रो पड़े। इसके बाद केंद्रीय मंत्री पार नवादा स्थित बजरंग दल के जिला संयोजक जितेन्द्र प्रताप जीतू के परिजनों से मिले।
 
 उन्होंने बंदी नेताओं के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया के सामने हिन्दू संगठन के नेताओं की गिरफ्तारी पर राज्य सरकार व प्रशासन पर तंज कसा। मंत्री ने कहा कि जिसने शांति बहाल कराने में सकारात्मक भूमिका निभाई, उसी को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। 
 
जीतू व वश्विकर्मा समेत छह गिरफ्तार
बजरंग दल के जिला संयोजक जीतू को टाउन थाने की पुलिस ने तीन जुलाई 2018 को थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया था। जीतू कांड संख्या 196/17 में आरोपित थे। इसके बाद अगले दिन चार जुलाई को जीतू को गिरफ्तारी के विरोध में नवादा बंद के दौरान विहिप के जिला मंत्री समेत पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। भाजपा समेत हिंदूवादी वादी संगठन के कई कार्यकर्ता घटना के बाद आक्रोशित थे।
 
सरकार में होना ही उनकी विवशता है
गिरिराज सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार में होना ही उनकी विवशता है। मंत्री से यह पूछा गया था कि सरकार में होने के बावजूद वे कुछ क्यों नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि शांति बहाली की पहल करने वाले लोगों को फंसाया गया है। विहिप व बजरंग दल के नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पर भी उन्होंने अपनी भड़ास निकाली।  मंत्री गिरिराज ने कहा कि जिन लोगों ने पोस्टर फाड़े उन लोगों को छोड़ दिया गया।
 
उन्होंने कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई ने लोगों को उकसाने का काम किया है। प्रशासन यह सोच रहा है कि बहुसंख्यकों को दबाने से सामाजिक सद्भाव कायम होगा। यह सोचना गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम निष्पक्ष होकर काम करना है। इससे पहले शनिवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नवादा जेल पहुंच कर गिरफ्तार विहिप व बजरंग दल के नेताओं से मुलाकात की थी। मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बबलू, बट्टिू शर्मा, विनय कुमार,संजय कुमार मुन्ना आदि मौजूद थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »