29 Mar 2024, 19:03:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बेरोजगारी, महंगाई और किसान की हालत देश में ये बड़ी चुनौतिया: राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2018 5:14PM | Updated Date: Jul 4 2018 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेठी। बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की हालत को देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए इनसे सबसे पहले निजात पाना होगा। दो दिन के दौरे पर बुधवार को अमेठी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष ने फुरसतगंज में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सामने तीन सबसे बड़ी चुनौतिया खड़ी है। युवाओं को रोजगार नही मिल पा रहा है। किसानों की हालत ठीक नही है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। 

उन्होने कहा कि पहले अमेरिका सुपर पावर हुआ करता था। आज अमेरिका के सामने चाइना खड़ा हो गया है। दुनिया की तीसरी शक्ति भारत है। देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिये बेराजगारी, महंगाई तथा किसानों की हालत सुधारनी होगी। गांधी ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुये कहा देश नफरत फैलाने से आगे नही बढ़ेगा। सबको साथ लेकर चलना होगा।" कांग्रेस समाज को जोड़ने और भाईचारा बढाने का काम करती है। वहीं आरएसएस और भाजपा तोड़ने का काम करती हैं। समाज में नफरत फैलाने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नीतियों के तहत चलती है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »