19 Apr 2024, 19:12:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बुराड़ी कांड में नया खुलासा, 10 लाशों के साथ मौके पर थे केवल 5 स्टूल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2018 4:15PM | Updated Date: Jul 4 2018 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले की जांच कर रही पुलिस के सामने हर रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। घटना के पहले ही दिन से अंधविश्वास की गहरी परतों में जकड़े इस केस में पुलिस को लगातार ऐसे सुराग मिल रहे हैं, जिनसे ये केस और पेचीदा होता जा रहा है। वहीं, मृतकों के परिजन इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि अंधविश्वास के चलते 11 लोगों की जान गई है। पुलिस को अब इस केस में एक और बेहद अहम सुराग मिला है।
 
पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची थी तो उसे शवों के पास दो रजिस्टर, रुई का पैकेट, डॉक्टर टेप और स्टूल मिले थे। यहां सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात जो सामने आई, वो थी घटनास्थल पर मिले स्टूलों की संख्या। पुलिस को मौके से केवल पांच स्टूल मिले, जबकि फांसी लगाकर लटकने वाले परिवार के सदस्यों की संख्या 10 थी। तो क्या परिवार के दो-दो सदस्यों ने सहमति से एक स्टूल पर खड़े होकर फांसी लगाई? अगर ऐसा है तो पुलिस के लिए इस केस में अब एक और नया पेंच फंस गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »