16 Apr 2024, 11:24:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत की पहली ट्रांसजेंडर वकील बनीं सत्य श्री शर्मिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2018 9:58AM | Updated Date: Jul 1 2018 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। समाज में धीरे-धीरे ही सही ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को पहचान मिलनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी बार काउंसिल में एक नाम दर्ज हुआ, जिसने भारत को पहला ट्रांसजेंडर वकील दिया। बता दें कि अभी तक ट्रांसजेंडर समुदाय का कोई भी व्यक्ति इस पद पर नहीं पहुंच पाया था। शनिवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी बार काउसिंल में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सत्य श्री शर्मिला देश की पहली ट्रांसजेंडर वकील बनीं।
 
उन्होंने इस कामयाबी के बाद कहा, 'मैंने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। मैं अपने जीवन में कई संघर्षों को झेल चुकी हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे समुदाय के लोग अच्छा करेंगे और देश के उच्च पदों पर आसीन होंगे।' बता दें कि इससे पहले जोयिता मंडल भारत की पहली ट्रांसजेंडर बन कर इतिहास बना चुकी हैं।
 
यही नहीं, पिछले साल पृथिका याशिनी भारत ने ट्रांसजेंडर के रूप में पुलिस सब-इंस्पेक्टर का पद संभाला था। इसके अलावा ट्रांसजेडर समुदाय की पहली डॉक्टरेट डिग्री हासिल करने वाली अक्काई पद्मशाली को भी 2016 में सम्मानित किया जा चुका है। वह सेक्सुअल माइनॉरिटी ऐक्टिविस्ट हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »