29 Mar 2024, 20:06:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज जारी करेंगे 125 रुपए का सिक्का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2018 10:31AM | Updated Date: Jun 29 2018 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जल्द ही 125 रुपए और 5 रुपए के नए सिक्के चलन में आने वाले हैं। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 29 जून को ये सिक्के जारी करेंगे। ये सिक्के देश के मशहूर वैज्ञानिक और सांख्यिकीविद प्रशांत चंद्र महालनोबिस की 125वीं जयंती के मौके पर जारी होंगे। महालनोबिस जयंती को 'सांख्यिकी दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
 
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस साल सांख्यिकी दिवस की थीम 'आधिकारिक सांख्यिकी में गुणवत्ता विश्वास' है। इस दिवस को मनाने के लिए कोलकाता में प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »