20 Apr 2024, 11:15:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिजबुल ने आॅडियो टेप के जरिए कश्मीरी पंडितों को दी चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2018 10:10AM | Updated Date: Jun 28 2018 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर ने एक आॅडियो टेप जारी कर कश्मीर में हिंदुओं और कश्मीरी पंडितों के लिए अलग से कॉलोनी बनाने को लेकर धमकी दी है। इस आॅडियो में यह भी कहा गया है कि यदि हिंदू कश्मीर में यात्रा के उद्देश्य से आ रहे हैं तो उन्हें कोई तकलीफ नहीं दी जाएगी। 
 
आॅडियो में यह भी कहा गया है कि कश्मीरी वहां रहने के लिए भी आ सकते हैं, लेकिन उनके अलग से कॉलोनी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। करीब 15 मिनट का यह आॅडियो इन दिनों सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर वायरल हो रहा है, जिसे हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू की तस्वीर के साथ शेयर किया जा रहा है।  दावा किया जा रहा है कि यह आवाज रियाज की है।
 
आॅडियो में कहा जा रहा है कि अमरनाथ यात्रियों को डरने की कोई जरूरत नहीं है, अगर वे सिर्फ यात्रा के लिए कश्मीर आ रहे हैं। कथित रूप से आॅडियो में यह भी कहा जा रहा है कि कश्मीरी पंडित भी कश्मीर आ सकते हैं और पैतृक घरों में रह भी सकते हैं, लेकिन उनका इरादा यहां अपनी अलग कॉलोनी बनाने का नहीं होना चाहिए। 
 
आॅडियो में सरकार को भी कश्मीरी पंडितों के लिए कोई कॉलोनी नहीं बनाने की चेतावनी दी जा रही है। आॅडियो में कहा गया, 'हम कश्मीरी पंडितों के लिए अलग से कॉलोनी बनाने की इजाजत नहीं दे सकते हैं। जो उन कॉलोनियों में रहने की कोशिश करेगा, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा।' 
 
आॅडिया में कहा गया, 'हिज्बुल की लड़ाई भारत के जम्मू-कश्मीर पर कब्जे के खिलाफ है। हम उन लोगों के खिलाफ नहीं हैं जो धार्मिक कारणों से कश्मीर आ रहे हैं। हालांकि, तीर्थयात्रा को कश्मीर के राजनीतिक मुद्दे से नहीं जोड़ना चाहिए।' आॅडियो में यह भी कहा गया है, 'कश्मीर में हजारों बिहारी मजदूरी करते हैं या भीख मांगते हैं। ऐसा घाटी के हर कोने में दिख जाता है। इनमें लड़कियां और जवान औरतें भी हैं, लेकिन किसी ने उनके साथ कोई बद्तमीजी नहीं की।' 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »