25 Apr 2024, 02:59:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महिला पर शादी के लिए दबाव बनाने के इरादे से बच्चे को किया अगवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2018 9:40AM | Updated Date: Jun 19 2018 9:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में 29 साल के एक व्यक्ति ने 4 साल के बच्चे को इसलिए अगवा किया ताकि वह बच्चे की मां पर अपने साथ शादी के लिए दबाव बना सके। हालांकि इस घटना को अंजाम देने के आरोपी को कनॉट प्लेस से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह कोलकाता की तरफ जाने वाली ट्रेन पकड़कर भागने की फिराक में था।
 
 डीसीपी (ईस्ट) पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे को अगवा किए जाने के 6 घंटे के बाद आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि शिव कुमार पर शनिवार को दिल्ली के मधु विहार इलाके से बच्चे को अगवा करने का आरोप है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी अगवा हुए बच्चे की मां का दोस्त था। इस बात की जानकारी खुद अगवा हुए बच्चे की मां ने पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनका दोस्त शिव कुमार उनके बच्चे को लेकर फरार है। 
 
बच्चे की मां ने पुलिस को बताया, 'शिवकुमार ईद की मुबारकबाद देने उनके घर आया था। उस वक्त वह घर पर नहीं थीं और शिवकुमार उनके बेटे को अपने साथ लेकर फरार हो गया।' बच्चे की मां जब घर लौटीं और उन्होंने बच्चे को ढूंढ़ना शुरू किया तो उन्हें बताया गया कि बच्चे को शिव कुमार अपने साथ ले गया है। आरोपों के मुताबिक शिव कुमार अगवा किए गए बच्चे की मां पर काफी समय से शादी के दबाव बना रहा था। मगर जब यह महिला उसके साथ शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो उसने दबाव बनाने के लिए महिला के बच्चे को अगवा कर लिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »