नई दिल्ली। मॉनसून की उत्तरी सीमा (NLM) ठाणे (मुंबई सहित), अहमदनगर, बुलढाणा, अमरावती, गोंडिया, टिटलागढ़, कटक, मिदनापुर, गोलपाड़ा, बगदाग्रा से गुजरती रही है। कमजोर मानसून पैटर्न की संभावना के चलते दक्षिण पश्चिम मानसून की अग्रिम कमजोर होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज कर्नाटक और केरल के अलग-अलग तटवर्तीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम मेघालय समेत उत्तर भारत के राज्यों पर भी मेघ आज जमकर बरस सकते हैं।
देश के कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक और केरल के अलग-अलग तटवर्तीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलाना असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के हिमालई क्षेत्र, सिक्किम, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा और दक्षिण कर्नाटक के अंदरुनी क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों के लिए चेतावनी जारी कर दी है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ तूफान आ सकता है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में आज तूफान लोगों की मुश्किलें खड़ी कर सकता है। तमिलनाडु में भी तेज हवाओं के साथ बिजली कड़क सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर में भयंकर तूफान की संभावना है। राजस्थान के अलग-अलग जगहों पर धूल भरी आंधी चल सकती है।
पिछले 24 घंटों में असम और मेघालय के कई इलाकों में भारी से भारी बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और कर्नाटक के तटवर्तीय इलाकों में भी पिछले 24 घंटों से जोरदार बारिश हो रही है। इन जगहों पर शुक्रवार रात 8:30 बजे तक जमकर बादल बरसे। जम्मू और उत्तराखंड में शुक्रवार को कई इलाकों पर सुबह साढ़ें ग्यारह बजे से दिन में 2 बजे तक आंधी तूफान के भी हालात बने।