25 Apr 2024, 13:10:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जोशी का बयान, कहा- प्रकृति ने अटल को हालात देखकर चुप करा दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2018 10:36AM | Updated Date: Jun 13 2018 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एम्स में देखकर आए बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि अटल जी का इलाज चल रहा है और उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।  जोशी ने कहा कि अस्पताल में भर्ती अटल जी की हालत स्थिर है।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि अटल जी से कोई भी मिल नहीं सकता है क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी गिर गई है, जिस कमरे उन्हें रखा गया हैं वहां से सभी उन्हें बाहर से देख सकते हैं। हम सभी को उनके परिवार का सहयोग करना चाहिए।अटल सरकार में मंत्री रहे जोशी ने कहा कि शायद प्रकृति ने उन्हें इसलिए चुप करा दिया है क्योंकि आज की राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए वह क्या कहते? अटल जी का अपनी बात कहने का अलग अन्दाज था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »