20 Apr 2024, 17:52:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वायरल हुई प्रणब मुखर्जी की फेक फोटो, बेटी बोली- जिसका डर था वही हुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2018 9:35AM | Updated Date: Jun 8 2018 9:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नागपुर में भाषण के कुछ ही घंटे बाद सोशल मीडिया पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की संघ नेताओं की तरह सैल्यूट करती तस्वीर जारी हो गई। प्रणब की बेटी शर्मिष्ठा ने इसे भाजपा की करतूत बताया है। शर्मिष्ठा ने कहा कि देखिए मुझे जिसका डर था और जिसके लिए मैंने अपने पिता को चेताया था, वही हो रहा है। अभी कुछ घंटे भी नहीं बीते हैं और भाजपा-संघ के डर्टी ट्रिक्स विभाग ने जोर-शोर से काम शुरू कर दिया है।  
 
बता दें कि नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संबोधन से एक दिन पहले उनकी बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता के कार्यक्रम में शामिल होने के फैसले को अनुचित ठहराया था। शर्मिष्ठा ने कहा कि संघ मुख्यालय में उनका संबोधन भुला दिया जाएगा लेकिन इससे जुड़ीं तस्वीरें बनी
 
शर्मिष्ठा ने ट्वीट कर कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति जल्द ही समझ जाएंगे कि भाजपा की गंदी चालबाजी कैसे काम करती है। संघ कभी नहीं मानेगा कि अपने (प्रणब के) भाषण में आप इसके विचारों की सराहना कर रहे हैं। शर्मिष्ठा का यह बयान उन खबरों के बाद आया, जिनमें कहा गया है कि प्रणब मुखर्जी चाहते हैं कि शर्मिष्ठा मालदा (पश्चिम बंगाल) से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े। 
 
गौरतलब है कि तमाम विरोधों के बीच पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 7 जून को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे प्रणब ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह को संबोधित किया।
 
उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भारत का संक्षिप्त इतिहास बताते हुए की। उन्होंने इस दौरान भारत को विवधता वाला देश बताया और कहा कि इन विवधताओं के बीच हम सब एक हैं, यही हमारी ताकत है। उन्होंने संघ के मंच से महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की भी जमकर तारीफें की थी। प्रणब ने अपने भाषण में देश में चल रहे ताजा घटनाक्रम को लेकर मोदी सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना भी साधा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »