29 Mar 2024, 00:39:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिंचाई और बाढ़ प्रबंधन की छह परियोजनाएं मंजूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2018 3:03PM | Updated Date: Jun 7 2018 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जल संसाधन,नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय ने सिंचाई तथा बाढ़ प्रबंधन की 85 हजार करोड़ रुपए की छह परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार मंत्रालय की सलाहकार समिति ने तेलंगाना के लिए 80 हजार 191 करोड़ रुपए की कालेश्वरम परियोजना को स्वीकार कर लिया है। इस परियोजना के तहत गोदावरी नदी के पानी से तेलंगाना के 13 जिलों में 18.25 एकड़ भूमि की सिंचाई की जाएगी।

इससे हैदराबाद, सिकंदराबाद तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्रालय के सचिव यूपी सिंह की अध्यक्षता में यहां हुई सलाहकार समिति की बैठक में महाराष्ट्र के लिए करीब 2223 करोड़ रुपए की अपर परवाना (नीलवंडे-2) परियोजना स्वीकृत की गयी है। इससे दो लाख 12 हजार 758 एकड भूमि की सिंचाई होगी और पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके साथ ही बिहार में दूसरे चरण की महानंदा बाढ प्रबंधन योजना, हिमाचल की सीर खड परियोजना, पुड्डूचेरी की यनाम बांध परियोजना तथा पश्चिम बंगाल की घटाल मास्टर परियोजना के पहले चरण को भी स्वीकृति दी गयी है। इन परियोजनाओं के जरिए बाढ संरक्षण किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »