29 Mar 2024, 05:15:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

छठे दिन भी घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 77.96 हुआ पेट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2018 9:21AM | Updated Date: Jun 4 2018 9:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आज भी तेल की कीमतों में मामली कटौती की गई है। पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर डीजल 14 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत में 14 पैसे की कटौती की गई है। कटौती के बाद दिल्ली में डीजल 68.97, कोलकाता, 71.52, मुंबई 73.43 और चेन्नई में 72.82 रुपये हो गया है, तो वहीं पेट्रोल 16 पैसे की कटौती के बाद दिल्ली में 77.96, कोलकाता 80.60, मुंबई 85.77 और चेन्नई में 80.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
 
सरकार का कहना है कि घरेलू बाजार में तेल के दाम में बढ़ोतरी मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी के कारण होती है, क्योंकि कच्चे तेल का दाम ऊंचा होने से आयात महंगा हो जाता है। पिछले दो हफ्तों में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई और कोलकाता में चार साल के ऊपरी स्तर पर बनी हुई थी। 30 मई को तेल का दाम सिर्फ एक पैसा प्रति लीटर कम हुआ।
 
जबकि गलती से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर तेल के दाम में 50-60 पैसे की कमी दिखाई गई थी, जिसे बाद में सुधारकर सिर्फ एक पैसे किया गया था। बता दें कि इससे पहले तेल के दाम 14-29 मई तक लगातार 16 दिन तक बढ़े थे। इतने दिनों में करीब चार रुपये प्रति लीटर तेल महंगा हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »