28 Mar 2024, 19:12:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुषमा स्वराज दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2018 5:21PM | Updated Date: Jun 2 2018 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ब्रिक्स और इब्सा की मंत्रिस्तरीय बैठकों में शामिल होने के लिए आज दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रवाना हो गई। इसी मौके पर वह दक्षिण अफ्रीका के पीटरमारिट्जÞबर्ग में महात्मा गांधी की स्मृति में एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक वह दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगी। वह सात जून को पीटरमारिट्जÞबर्ग जाएंगी। स्वराज चार जून को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगी और इब्सा विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। छह जून को वह फीनिक्स बस्ती का दौरा करेंगी जहां महात्मा गांधी रहा करते थे और वहीं पर उन्होंने अंहिसा का दर्शन दिया था।

अब उसे धरोहर स्थल घोषित किया गया है। वह छह एवं सात जून को पीटरमारिट्जÞबर्ग में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी जो गांधी जी को ट्रेन के डिब्बे से धक्का देकर गिरा देने की ऐतिहासिक घटना की 125वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किये जा रहे हैं। यह घटना गांधीजी के सत्याग्रह आंदोलन का कारक बनी थी। इसी मौक पर दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला की सौवीं वर्षगांठ मनायी जाएगी। इन दो दिनों के कार्यक्रमों में ओलिवर ताम्बो और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर संयुक्त डाक टिकट जारी करना और एक युवा सम्मेलन भी शामिल है जिसमें अफ्रीका में रहने वाले 20 भारतवंशी युवा और भारत के पांच युवा शिरकत करेंगे और गांधी जी के शांति के संदेश पर बात करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »