24 Apr 2024, 19:33:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तेलंगाना, आंध्र तीव्र विकास की दिशा में हैं अग्रसर: नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2018 5:18PM | Updated Date: Jun 2 2018 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों ने तीव्र विकास के लिए कई कदम उठाए हैं, जिससे आने वाले वर्षों में वहां काफी समृद्धि दिखाई देगी। नायडू ने तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदेश देश के सर्वाधिक तेजी से प्रगति करने वाले राज्यों में से एक है क्योंकि राज्य सरकार ने इसके विकास के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने राज्य सरकार को बधाई देते हुए कहा है
 
कि तेलंगाना आने वाले वर्षों में अपनी समृद्धि और प्रगति के सभी लक्ष्यों को पूरा कर लेगा क्योंकि वहां की जनता काफी परिश्रमी है। इसके साथ-साथ वहां की प्राकृतिक संपदा भी काफी समृद्ध है। नायडू ने आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के चार वर्ष पूरे होने पर राज्य की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह राज्य भी प्राकृतिक संसाधनों से काफी संपन्न है और वहां की जनता काफी मेहनती तथा प्रतिभावान है। इसलिए यह जल्द ही एक आदर्श राज्य के रूप में बनेगा और यहां चहुंमुखी विकास होगा। उपराष्ट्रपति ने राज्य सरकार को प्रदेश के विकास के लिए कई कार्यक्रम शुरू करने पर बधाई दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »