29 Mar 2024, 20:24:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदीजी यह 'ईंधन चुनौती' का सही जवाब नहीं : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2018 5:19PM | Updated Date: May 30 2018 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल के दाम एक पैसा कम करने को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि यह दाम घटाने की उनकी चुनौती का जवाब नहीं है। गांधी ने ट्वीट किया  प्रिय प्रधानंत्री जी, आपने पेट्रोल तथा डीजल के दाम आज एक-एक पैसा घटाया। महज एक पैसा। आपने यदि यह मजाक किया है तो यह बचकाना और बेतुका है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कटाक्ष किया कि पेट्रोल डीजली की कीमत में एक पैसे की कमी करना उनकी दामों में कमी करने की पिछले सप्ताह दी गयी चुनौती का 'उचित जवाब' नहीं है। श्री गांधी ने 24 अप्रैल को श्री मोदी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया था कि वह पेट्रोल डीजील की कीमतें कम करें अन्यथा कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी और कीमतें घटाने को आपको मजबूर कर देगी। तेल कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 60 और 56 पैसे प्रति लीटर कम करने की घोषणा की लेकिन कुछ ही देर बाद कहा कि कीमतों में यह कमी वेबसाइट पर तकनीकी खराबी की वजह से दिखायी दी है वास्तव में पेट्रोल और डीजल के दाम एक-एक पैसा घटाए गए हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »