24 Apr 2024, 19:02:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केरल के बाद तमिलनाडु की ओर बढ़ा मानसून, मिलेगी गर्मी से राहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2018 9:51AM | Updated Date: May 30 2018 9:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में पिछले 24 घंटोंं में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हो गई। बिहार में सबसे ज्यादा 19 और झारखंड में 12 की जान गई। उत्तर प्रदेश में मरने वालों की तादाद 13 हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के हरदोई, सीतापुर और फरुर्खाबाद जिले में अगले तीन घंटों में बारिश, आंधी और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।
 
दूसरी तरफ, देश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है। देश के 6 राज्यों के 18 शहरों में सोमवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने मंगलवार को केरल में दस्तक दे दी। मौसम विभाग कहा कहना था कि इस साल मानसून 1 जून को केरल के तट पर पहुंचेगा, लेकिन तीन दिन पहले यह पहुंच गया। अब यह तमिलनाडु की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में यह मध्य अरब एशिया और केरल के बाकी बचे हिस्सों को भी कवर कर लेगा।
 
 बिहार के पांच जिले औरंंगाबाद, कटिहार, नवादा, मुंगेर और रोहतास में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इन जिलों में 19 लोगों की मौत हो गई। नीतीश सरकार ने मरने वाले के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए सहायता का एलान किया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले एक-दो दिन में मौसम में बदलाव के आसार हैं। पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब रहने के आसार हैं।
 
झारखंड के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों में तेज बारिश के साथ आंधी चली। कुछ इलाकों में तो रविवार से तेज हवाएं चल रही हैं। बारिश और आंधी-तूफान से जुड़ी घटनाओं में अब तक 12 लोग मारे गए और 28 से ज्यादा जख्मी हो गए।  आकाशीय बिजली गिरने से रांची में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, पालामू और रामगढ़ जिलों में दो-दो की मौत हुई। चतरा, हजारीबाग, लोहरादाग और बोकारो जिले में एक-एक की मौत हुई है।
 
मध्यप्रदेश में राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं ने झुलसाया 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत राज्य के दूसरे हिस्सों में मंगलवार की सुबह से ही धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाएं चल रही हैं। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के बड़े हिस्से में लू का असर बने रहने की चेतावनी जारी की है। बीते 24 घंटों में खजुराहो देश में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उत्तर भारत में पिछले 17 दिनों से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखा गया है। 2 और 3 मई को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान के चलते 130 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित आगरा जिला हुआ था। यहां 80 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं, 9 और 10 मई को आंधी-तूफान और बारिश में 18 लोगों की मौत हुई थी। उसके अलावा, 14 मई को भी इसी तरह की घटनाओं में 51 लोगों की जान चली गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »