29 Mar 2024, 06:46:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश के 10 राज्यों में उप चुनाव संपन्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2018 12:41PM | Updated Date: May 29 2018 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों में 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को उपचुनाव हुए। इस दौरान ईवीएम में खराबी की कई शिकायतें सामने आई हैं। उधर, चुनाव आयोग ने इन बातों से इनकार किया  है। इस चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्ष एकजुट है। संसदीय चुनाव यूपी के कैराना, महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया व पालघर और नगालैंड लोकसभा सीट पर हुए। वहीं विधानसभा सीटों में महाराष्ट्र की पलूस कडेगाव, यूपी की नूरपुर, बिहार की जोकिहाट, झारखंड की गोमिया और सिल्ली, केरल की चेंगन्नूर, मेघालय की अंपाती, पंजाब की शाहकोट, उत्तराखंड की थराली में चुनाव हुए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »