24 Apr 2024, 15:06:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेटली ने कुमार विश्वास के पत्र के बाद मानहानि केस लिया वापस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2018 11:47AM | Updated Date: May 29 2018 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम आदमी पार्टी नेता और कवि कुमार विश्वास पर किया मानहानि का मुकदमा वापस ले लिया है। इसके साथ ही कई महीनों से चल रहे इस मामले का अंत भी हो गया है।  कुछ दिन पहले ही विश्वास ने अरुण जेटली को एक पत्र लिखकर पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए खेद जताया था। इसी पत्र के आधार पर अरुण जेटली ने यह मुकदमा वापस ले लिया है।
 
कुमार विश्वास ने अरुण जेटली को पत्र लिखकर अपने बयानों के लिए माफी मांगी और मानहानि केस वापस लेने की अपील की। वित्त मंत्री के वकील ने कहा कि हमने विश्वास के पत्र को स्वीकार कर लिया है। विश्वास ने पत्र में लिखा कि  अरविंद केजरीवाल के कहने पर ही उन्होंने, पार्टी के अन्य कार्यकतार्ओं और प्रवक्ताओं ने उनकी बात दोहराई थी। पत्र में विश्वास ने आरोप लगाया कि अब अरविंद केजरीवाल उनसे सम्पर्क में नहीं हैं और झूठ बोल कर खुद गायब हो गए हैं।
 
जेटली को लिखे पत्र में विश्वास ने केजरीवाल के लिए कहा, 'अरविंद आदतन झूठे हैं और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने सिर्फ अरविंद की बात दोहराई थी।' बता दें कि मानहानि केस में अरविंद केजरीवाल समेत अन्य सभी अभियुक्तों द्वारा माफी मांग लिए जाने के बाद विश्वास इस मामले में अकेले रह गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »