20 Apr 2024, 14:02:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शेख हसीना पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2018 4:49PM | Updated Date: May 25 2018 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचीं। हसीना विमान बंगलादेश की विशेष फ्लाइट से यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। उनके साथ विदेश मंत्री ए एच महमूद अली, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री असादुज्जमान नूर और शिक्षा मंत्री नुरुल इस्लाम नाहिद भी आये हैं। हसीना शांतिनिकेतन स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्माननीय अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहेंगी। समारोह के बाद श्री मोदी एवं श्रीमती हसीना संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय परिसर में 'बंगलादेश भवन' का अनावरण करेंगे। बाद में हसीना हेलीकॉप्टर से कोलकाता लौटेंगी और गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के जोरासांको ठाकुर बाड़ी स्थित पैतृकि आवास पर जायेंगी। उनका स्थानीय चेंबर नेताओं से मिलने का भी कार्यक्रम है। बंगलादेशी प्रधानमंत्री शनिवार को आसनसोल जायेंगी , जहां काजी नजरुल विश्वविद्यालय में उन्हें डी.लिट की उपाधि से नवाजा जायेगा। वह इसी दिन स्वदेश लौट जाएंगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »