18 Apr 2024, 16:41:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों पर राहुल ने दी मोदी को चुनौती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2018 9:42AM | Updated Date: May 25 2018 9:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों पर चुनौती दी और कहा कि यदि उन्होंने इनके मूल्यों में कमी नहीं की तो कांग्रेस देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेगी। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'प्रिय प्रधानमंत्री, आपको 'आईएमवीकोहली' चुनौती को स्वीकार करते देख प्रसन्नता हुई। एक चुनौती मेरी ओर से भी।
 
ईंधन की कीमतें कम कीजिए या कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी और आपको ऐसा करने के लिए मजबूर करेगी। मुझे आपके जवाब की प्रतीक्षा रहेगी।' राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट पर 'हैशटैग चैलेंजफ्यूल' लिखा है।इससे पहले कांग्रेस ने पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला 11वें दिन जारी रहने पर भी प्रधानमंत्री की चुप्पी पर हैरानी जतायी और कहा कि आम आदमी की आर्थिक सेहत के लिए कीमतों को कम किया जाना आवश्यक है।
 
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा 'तेल की कीमत लगातार 11वें दिन बढ़ी है लेकिन मोदीजी मौन है। उनके मंत्री धमकी दे रहे हैं कि तेल कीमतें घटायी गयी तो कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगी। चार साल में पेट्रोल डीजल पर उत्पाद शुल्क 11 बार बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये बटोरे गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »