28 Mar 2024, 18:43:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू-कश्मीरः 10 दिनों से LoC पर पाक की गोलीबारी जारी, 5 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2018 9:57AM | Updated Date: May 24 2018 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सीमा रेखा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग जारी है। देर रात भी पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में सीजफायर तोड़ा और मोर्टार दागे।  बारामूला जिले में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। पाकिस्तानी रेंजरों ने पहले ही जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे भारतीय गांवों और सीमा चौकियों पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि इससे पहले भी जम्मू जिले के आरएस पुरा, अरनिया, बिस्नाह और रामगढ़ और सांबा सेक्टरों पर मंगलवार रात को गोलीबारी की गई थी।
 
पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में सैन्य और असैन्य ठिकानों पर लगातार की जा रही इन गोलीबारी और बमबारियों के कारण सीमावर्ती गावों से 40,000 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने प्रशासन द्वारा बनाए गए अस्थाई शिविरों में शरण ली है, जबकि अधिकांश अन्य अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर में शरण लेने के लिए मजबूर हुए हैं।
 
इससे पहले मंगलवार को भी पाकिस्तान ने सीमा पार से मोर्टार दागे और एलओसी से सटे अरनिया व आरएस पुरा सेक्टर के रिहाइशों इलाकों को निशाना बनाया गया। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि अखनूर के सेरी पल्ली गांव में एक मासूम की भी गोली लगने से मौत हुई है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »