23 Apr 2024, 21:44:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

15 मिनट के अंतर से पिता-पुत्री की जोड़ी ने पाई एवरेस्ट पर फतह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2018 9:42AM | Updated Date: May 17 2018 9:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुड़गांव में रहने वाले अजीत बजाज और दीया बजाज बुधवार को दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले भारतीय पिता-पुत्री बन गए। 24 वर्षीय दीया तड़के 4.30 बजे पर्वत शिखर पर पहुंचीं, जबकि उनके पिता इसके 15 मिनट बाद एवरेस्ट को छूने में सफल रहे।
 
अजीत और दीया ने 16 अप्रैल को अपना अभियान शुरू किया था। अजीत की पत्नी शर्ली बजाज ने सुबह 10.30 बजे दोनों से बात की और इसके बाद समाचार एजेंसी से कहा अजीत और दीया दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर पहुंचने का अभियान पूरा कर बहुत खुश हैं। दीया ने बताया उन्होंने एवरेस्ट से सूर्योदय होते देखा, जो एक खूबसूरत अनुभव था।
 
उन्होंने कहा अजीत के लिए यह उपलब्धि और भी खास है, क्योंकि इस बार वह अपनी बेटी के साथ गए हैं। 53 वर्षीय अजीत पद्मश्री से सम्मानित किए जा चुके हैं। वह 2006-07 में एक साल के भीतर उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव जाने वाले पहले भारतीय बने थे। पिता-पुत्री के 20 मई को गुड़गांव लौटने की उम्मीद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »