29 Mar 2024, 17:35:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्लास्टिक मिला बर्गर खाने से युवक बीमार, मैनेजर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2018 9:26AM | Updated Date: May 16 2018 9:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जाने माने रेस्टोरेंट बर्गर किंग में बर्गर खाने की वजह से एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। दरअसल दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन स्थित बर्गर किंग रेस्टोरेंट पर एक व्यक्ति ने जब बर्गर खाया तो उसमे प्लास्टिक का टुकड़ा था जिसे व्यक्ति ने खा लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

यह घटना 13 मई की है, जहां व्यक्ति को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी मेट्रो दीपक गौरी ने बताया कि हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, शिफ्ट एडवाइजर तुषार को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। अपनी शिकायत में राजेश कुमार ने कहा था कि जब वह वेज बर्गर खा रहे थे तो आखिरी टुकड़ा खाते समय में उन्हें महसूस हुआ कि कोई प्लास्टिक का टुकड़ा उनके गले में चला गया है।

पुलिस के अनुसार इस प्लास्टिक की वजह से राजेश के नलिका में घाव आ गया है। राजेश कुमार का कहना है कि प्लास्टिक का टुकड़ा उनके पेट में चला गया, जबकि कुछ हिस्सा उनके दांत में फंस गया। आखिरी टुकड़ा खाते ही मुझे उल्टी जैसा महसूस होने लगा और मेरी तबियत खराब हो गई, इसके बाद मैंने पुलिस से मामले की शिकायत की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »