17 Apr 2024, 01:21:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वीरप्पा मोईली बोले - कांग्रेस की हार के लिए राहुल जिम्मेदार नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2018 4:43PM | Updated Date: May 15 2018 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज कहा कि कर्नाटक में विधानसभा चुनावों की मतगणना के विपरीत रूझानों के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोईली ने मतगणना के रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा - परिणाम के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं है। उनका प्रचार शानदार और सकारात्मक था।
 
हालांकि जातिगत समीकरण का इस पर असर पड़ा है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कर्नाटक के परिणाम के लिए राहुल गांधी नहीं बल्कि सत्ताविरोधी लहर जिम्मेदार है। बीजेपी को सत्ता विरोधी लहर का लाभ मिला है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतगणना रुझान में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। कांग्रेस दूसरे और जनता दल एस तीसरे स्थान पर हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »