19 Apr 2024, 04:14:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उत्तर भारत में मौसम का कहर - आंधी-तूफान से अब तक 71 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2018 11:04AM | Updated Date: May 15 2018 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ/करनाल/नई दिल्ली। उत्तर भारत में बिगड़ते मौसम ने अपना कहर बरपाया है। देश में आंधी-तूफान के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। अभी तक पूरे देश में 71 लोगों की मौत हो गई है, इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा 42 मौतें उत्तरप्रदेश में हुई हैं, लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है, दो दिन भी राज्य में मौसम बिगड़ सकता है।
 
मौसम विभाग ने कहा कि अभी भी पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसके कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 7 और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। रविवार शाम से उत्तर प्रदेश के छह, पश्चिम बंगाल के छह, आंध्र प्रदेश के तीन, दिल्ली के दो और उत्तराखंड के एक जिले में आंधी-तूफान ने कहर बरपाया है।
 
इन राज्यों में इतने लोगों की मौत
- उत्तर प्रदेश में 42 
- पश्चिम बंगाल में 14 
- आंध्र प्रदेश में 12 
- दिल्ली में 2
- उत्तराखंड में 1 की मौत, 2 घायल
 
जल गए 100 घर
उत्तर प्रदेश में संभल के राजपुरा में बिजली गिरने के चलते आग ने घरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते 100 घर जलकर राख हो गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »