29 Mar 2024, 20:17:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

‘कठुआ मामला कहीं जम्मू के लोगों के खिलाफ साजिश तो नहीं’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2018 10:10AM | Updated Date: May 15 2018 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ भाजपा नेता लाल सिंह ने सोमवार को कठुआ मामले में जम्मू के लोगों के खिलाफ साजिश की आशंका जताई है। भाजपा नेता ने कहा कठुआ में आठ साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर जम्मू के लोगों को बदनाम करने की साजिश हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की अपनी मांग दोहराई।
 
मामले के आरोपी के पक्ष में आयोजित एक रैली में सिंह के भाग लेने पर विवाद पैदा हो गया था। उसके बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। लाल सिंह ने मामले की सीबीआई जांच पर राज्य सरकार और कश्मीर केंद्रित लोगों की आपत्ति को लेकर सवाल किए। उन्होंने कहा मैं सीबीआई जांच के खिलाफ लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या वे यह सोचते हैं कि सीबीआई कोई पाकिस्तानी एजेंसी है। सिंह ने जम्मू में कहा उन लोगों से शर्मिंदगी है, जिन्होंने जम्मू के डोगरा लोगों को बलात्कारियों का समर्थक करार दिया। उनका खुलासा किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »