28 Mar 2024, 20:32:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भयानक हादसा: गहरी खाई में गिरी बस, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2018 2:07PM | Updated Date: May 13 2018 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजगढ़।  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में आज राजगढ़ उपमंडल के नई नेटी गांव के समीप एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 अन्य जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 9:00 बजे राजगढ़ उपमंडल के नई नेटी गांव के समीप एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बस हादसे के एक घायल ने सोलन पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

वहीं, एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। 12 घायलों का उपचार सोलन में चल रहा है। बस में करीब 30 से 32 यात्री बताए जा रहे हैं। भगनाल कोच की यह बस मानव से सोलन जा रही थी। नई नेटी के समीप बस नंबर एचपी 64-9097 अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे लुढ़क कर घासनी में जा पहुंची।

बस के पलटते समय कुछ यात्री बस के नीचे आ गए, जिसके चलते उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रशासन की ओर से एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा व डीएसपी गुलशन नेगी ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में सहयोग किया। मरने वालों में डोडू राम पुत्र बुद्धि राम निवासी डागर हरिपुरधार क्षेत्र, सुभाष चंद्र पुत्र किशोर लाल गांव लुधियाना तहसील हरचाक्कियां, जिला कांगड़ा, प्रिया पत्नी किशन लाल पंचायत शाया-सनौरा उपतहसील नौहरी-राजगढ़, कौशल्या देवी निवासी थानाधार राजगढ़ क्षेत्र, कौशल्या देवी का 3 वर्षीय पोता आस्तिक, नारदा देवी पत्नी महेंद्र निवासी द्राबला राजगढ़ क्षेत्र, उदयराम पुत्र राम लाल शाड़-पजयोगा पंचायत नेहटी राजगढ़ क्षेत्र, बस चालक संतोष कुमार निवासी वाकनाघाट जिला सोलन शामिल हैं।
 
जबकि 12 घायलों का उपचार सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। देशराज 30 वर्षीय, कविता 31 वर्षीय, विजेंदर 35 वर्षीय, विनोद 26 वर्षीय, राजेंदर 59 वर्ष, करमचंद 34 वर्षीय, सुरजीत 32 वर्षीय, धर्मेंद्र 25 वर्षीय, पप्पू 15 वर्षीय, बलबीर 10 वर्षीय, वीरेंदर उपचारधीन हैं। 
जिला प्रशासन की ओर से राजगढ़ के एसडीएम नरेश वर्मा ने मरने वालों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 15 हजार रूपये, गंभीर रूप से घायलों को 10 हजार रुपये व कम घायलों को पांच 5 हजार रुपये कर राशि जारी की है।
 
हादसे की सूचना मिलते ही पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने सोलन अस्पताल पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। उसके बाद विधायक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। बस के नीचे फंसे मृतकों को जेसीबी की सहायता से बाहर निकला गया। राजगढ़ से डॉक्टरों की टीम मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए घटनास्थलपर पहुंच चुकी है। घटनास्थल पर ही शवों का पोस्टमार्टम करवा का शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। हादसे की पुष्टि एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा ने की है। 
 
वहीं, शिमला जिले के ठियोग-चाइला रोड पर बखोल गैली के पास आज एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। अभी हादसे में मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »