19 Apr 2024, 15:08:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक चुनाव : 222 सीटों पर हुआ मतदान, 15 मई को आएंगे नतीजे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2018 9:26AM | Updated Date: May 13 2018 9:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा की 224 में से 222 सीटों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हो गया। निर्वाचन आयोग ने मतदान खत्म होने के बाद बताया कि राज्य में करीब 70 फीसदी मतदान हुआ है। पिछली बार की तुलना में मतदान 1.5 फीसदी कम रहा। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था और कई जगह लंबी कतार होने की वजह से शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। इसके साथ करीब 2655 उम्मीदवार की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। 
 
इससे पहले 1978 और 2013 में 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी। अब 15 मई की सुबह 8 बजे से 222 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू होगी। वोटिंग खत्म होने के बाद मुख्य आठ  एग्जिट पोल्स सामने आ गए हैं। इनमें भाजपा को भारी बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन वह बहुमत से दूर है। कांग्रेस को नुकसान होता दिख रहा है। जेडीएस तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »