26 Apr 2024, 01:19:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी बोले - बाबा साहब के सम्मान में कांग्रेस ने नहीं किया एक भी काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2018 3:22PM | Updated Date: May 10 2018 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली/बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को दलित एवं पिछड़ा विरोधी बताते हुए गुरूवार को कहा कि वह बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में उसके द्वारा किए गए एक को काम को नहीं गिना सकती। मोदी ने 'नमो ऐप' के माध्यम से कर्नाटक भाजपा के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चों एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। 
 
उन्होंने कहा - कांग्रेस में दलितों एवं पिछड़ों के लिए कोई स्थान नहीं है। बाबा साहब के साथ उसने जैसा व्यवहार किया, उससे पता चलता है कि उनके प्रति कांग्रेस के मन में कोई आदर नहीं है। क्या कांग्रेस बाबा साहब के सम्मान में किए गए एक भी काम को गिना सकती है?
 
प्रधानमंत्री ने कहा - ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का अवसर मिला। आज हम सभी महान संतों से प्रेरणा लेकर बाबा साहब के सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।
 
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के घर जाएं और उन्हें भरोसा दिलायें कि भाजपा उनके कल्याण के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा, आप समाज के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के घरों में जाएं और उन्हें सरकार की नीतियों की जानकारी दें। उन्हें यह भी बताए कि भाजपा सबकी बेहतरी के लिए काम कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »