26 Apr 2024, 00:24:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आंधी-बारिश के साथ सात राज्यों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2018 11:17AM | Updated Date: May 10 2018 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर भारत में प्राकृतिक आपदा की दोहरी मार देखने को मिल रही है। दिल्ली सहित सात राज्यों में आंधी और बारिश के साथ बुधवार शाम करीब 4.15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। 
 
दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, उतरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान  और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। अचानक कुछ सेकंड तक भूकंप के झटके आने से लोग घरो और दफ्तरों से बाहर निकल भागे और सुरक्षित और खुली जगह पर खड़े हो गए। 
 
भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 आंकी गई है। इसका केंद्र अफगानिस्तान-कजाखस्तान सीमा पर ताजिकिस्तान के इसकासिम से 36 किमी उत्तर पश्चिम में 111.9 किमी गहराई में था। एक इंडिपेंडेंट एजेंसी के मुताबिक करीब 16 करोड़ लोगों ने यह भूकंप महसूस किया है। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »