20 Apr 2024, 09:35:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लेखा परीक्षण प्रणाली आधुनिक होना जरूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2018 10:46AM | Updated Date: May 10 2018 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की लेखा, बजट तथा लेखा परीक्षण प्रणाली को संशोधित करने की आवश्यकता जताते हुए इसे वैश्विक प्रणालियों के अनुसार आधुनिक बनाए जाने की वकालत की है।
 
महामहिम ने बुधवार को उनसे राष्ट्रपति भवन मिलने आए राष्ट्रीय वित्त प्रबंधन संस्थान, फरीदाबाद के 41 प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा उनकी सरकार का मंत्र न्यूनतम सरकार, अधिकतम प्रशासन है।
 
उन्होंने कहा लोगों में सार्वजनिक सेवाओं की बेहतर व्यवस्था के प्रति आशा बढ़ रही है। जनसेवकों के लिए कार्य की जवाबदेही बढ़ गई है, ऐसे में कार्य एवं तकनीक से इच्छित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी, इंटरनेट और इंटरनेट आधारित भुगतान प्रणाली का उपयोग किया जा सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »