19 Apr 2024, 13:28:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सियाचिन दौरे के बाद अजमेर शरीफ जाएंगे राष्ट्रपति कोविंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2018 10:37AM | Updated Date: May 10 2018 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को सियाचिन बेस कैंप का दौरा करेंगे। वे यहां सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात भी करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बाद वह ऐसे पहले राष्ट्रपति हैं, जो सियाचिन जाएंगे। पूर्व राष्ट्रपति ने वर्ष 2004 में सियाचिन का दौरा किया था। कोविंद कुमार पोस्ट का भी दौरा करेंगे।
 
सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है, जहां जवानों को दुश्मन के साथ-साथ मौसम से भी लड़ना पड़ता है। सियाचिन ग्लेशियर भारत-पाकिस्तान सीमा पर हिमालय क्षेत्र में स्थित है। सियाचिन में खराब मौसम के कारण कई जवानों की मौत भी हो चुकी है। सियाचिन की ऊंचाई 22 हजार फीट है (माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई इससे अधिक 29 हजार फीट है)। यहां का तापमान न्यूनतम से 45 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »