20 Apr 2024, 06:06:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

2654 में से 883 प्रत्याशी करोड़पति, 645 पर आपराधिक मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2018 10:14AM | Updated Date: May 9 2018 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 2,654 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार इनमें से 883 करोड़पति हैं, जबकि 645 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। दो निगरानी समूहों ने प्रत्याशियों द्वारा सौंपे गए हलफनामों के विश्लेषण के आधार पर यह जानकारी दी।
 
भाजपा के 208 और कांग्रेस के 207 प्रत्याशियों की संपत्ति एक करोड़ रुपए से अधिक है। चुनाव लड़ रहे भाजपा के सभी 223 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण हो गया है। उसके 223 में से 208 प्रत्याशियों की संपत्ति एक करोड़ रुपए से अधिक है, जो चुनाव लड़ रही सभी पार्टियों में सर्वाधिक है। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के 220 में से 207, जनता दल-सेक्युलर (जदएस) के 199 और 1,090 में से 199 निर्दलीय प्रत्याशियों की संपत्ति एक करोड़ रुपए से अधिक है।
 
इसी तरह भाजपा के उम्मीदवारों के खिलाफ अपराध के सर्वाधिक मामले दर्ज हैं। पार्टी के कुल 223 में से 83 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। 58 प्रत्याशियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इसी तरह सत्तारूढ़ कांग्रेस के 220 प्रत्याशियों का विश्लेषण किया गया, जिनमें से 59 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 32 पर गंभीर आपराधिक मामले। जदएस के 199 में से 41 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक और 29 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी तरह 1,090 निर्दलीय प्रत्याशियों में से 108 के खिलाफ आपराधिक मामले, जबकि 70 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »