29 Mar 2024, 10:27:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल ढहा, कई मजदूर दबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2018 10:16AM | Updated Date: May 8 2018 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी के गुजरांवाला इलाके में एक निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल ढह गया। इमारत के ढहने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई मजदूर दब गए। करीब दस मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। मौके पर पहुंचे राहत एवं बचाव दल ने मलबे में से कुछ घायलों को निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।
 
हादसा सोमवार शाम मॉडल टाउन इलाके के गुजरांवाला टाउन में हुआ। सूत्रों के मुताबिक सात घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग को शाम 5.24 बजे इस हादसे की सूचना मिली। इसके तत्काल बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की चार-पांच गाड़ियां पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। क्षेत्र के लोगों का कहना है यह इमारत एक निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल की थी। जिस समय यह हादसा हुए, उस दौरान बड़ी संख्या में यहां मजदूर कार्यरत थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »