20 Apr 2024, 01:01:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथनी-करनी में अंतर करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि कर्नाटक में राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान वांछित लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। गांधी ने ट्वीटर पर जारी एक संदेश में कहा, ‘प्रिय मोदी जी, आप बोलते बहुत हो। समस्या यह है कि आपकी कथनी करनी एक समान नहीं है। इसका प्रथम उदाहरण कर्नाटक में उम्मीदवारों का आपका चयन है।’ 

 उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कर्नाटक में धारावाहिक श्रृंखला ‘कर्नाटक के सर्वाधिक वांछित’ का प्रदर्शन किया जा रहा है। गांधी ने ट्वीट किया, ‘कर्नाटक मोस्ट वांटेड - धारावाहिक जैसा कुछ चल रहा है।’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »