29 Mar 2024, 19:13:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नीरव मोदी पर और कसा शिकंजा, ईडी ने 523 करोड़ की संपत्ति जब्‍त की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 4:32PM | Updated Date: Feb 24 2018 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पीएनबी में 11300 करोड़ रुपये के महाघोटाले के आरोपी नीरव मोदी पर सख्ती बढ़ती जा रही है। ईडी ने मनीलॉन्ड्रिंग निरोधक कानून के तहत नीरव मोदी समूह की 21 संपत्तियों को कुर्क किया है। इसमें फ्लैट और फार्महाउस शामिल हैं। कुर्क की गई इन संपत्तियों की कीमत 523 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि उसने धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत संपत्तियों की कुर्की के लिये अस्थायी आदेश जारी कर दिया है और 81.16 करोड़ रूपये मूल्य के एक पेंटहाउस (तीन फ्लैटों को जोड़कर बनाए गए) और मुंबई के वर्ली इलाके में समुद्र के किनारे बने समुद्र महल अपार्टमेंट के 15.45 करोड़ रूपये की कीमत के एक फ्लैट को कुर्क किया है। 
 
एजेंसी ने कहा, ''नीरव मोदी और उनके नियंत्रण वाली कंपनियों की 21 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है जिनका कुल बाजार मूल्य 523.72 करोड़ है। एजेंसी ने कहा, ''इनमें छह रिहाइशी संपत्तियां, 10 कार्यालयी परिसर, पुणे में दो फ्लैट, एक सौर ऊर्जा संयंत्र, अलीबाग में एक फार्महाउस और अहमदनगर जिले के करजत में 135 एकड़ जमीन शामिल हैं। पीएमएलए के तहत 14 फरवरी को मामला दर्ज करने के बाद एजेंसी ने पूर्व में रत्न, हीरे, आभूषण, शेयर, बैंक जमा और महंगी कारें जब्त की थीं लेकिन अचल संपत्ति को कुर्क करने की यह पहली बड़ी कार्रवाई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »