20 Apr 2024, 07:37:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ओडिशा: गिफ्ट खोलते ही दुल्हे की मौत, 5 दिन पहले हुई थी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 11:38AM | Updated Date: Feb 24 2018 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओडिशा के बोलनगीर जिले में एक गिफ्ट पैक में विस्फोट होने से एक नवविवाहित शख्स, उसकी दादी और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस धमाके में नवविवाहिता लड़की भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि शादी के बाद रिसेप्शन के दौरान किसी अज्ञात शख्स ने नवविवाहित दंपति को यह गिफ्ट दिया था।
 
पुलिस ने बताया कि इस धमाके में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच दिन पहले विवाह बंधन में बंधे उसके पोते ने राउरकेला के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दुल्हन का इलाज बुरला के अस्ताल में चल रहा है. हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »