29 Mar 2024, 15:24:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अंध विश्वास के चलते बेटियों पर सो गई मां, दो बच्चियों की हुई मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 5:16PM | Updated Date: Feb 23 2018 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आधुनिकता के इस दौर में भी कुछ लोग तंत्र-मंत्र के जाल में इस कदर उलझे हुए है कि उनकी विचार करने की क्षमता मानो खत्म हो गई है। देश की राजधानी के मोती नगर में इस तरह का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसे जनाकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां के जखीरा चारा मंडी इलाके में रहने वाली महिला सुमन ने तांत्रिक के कहने पर अपनी दो बेटियों की जान ले ली। तांत्रिक के कहे अनुसार महिला अपनी बेटी नंदिनी और आकांक्षा के ऊपर सो गई। भारी वजन होने के कारण दोनों बच्चियों का दम घुटने से मौत हो गई, जबकि महिला की तीसरी बेटी पिता के पास सोने के कारण बच गई। बताया जा रहा है कि यह परिवार मूलत: गोरखपुर का रहने वाला है और पिछले दस माह से इस इलाके में किराय से रह रहा था। जानकारी के अनुसार कुछ समय से बच्चियों की तबीयत खराब रहती थी, डॉक्टर के पास जाने की बजाए पति-पत्नी तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंस गए। पड़ोसियों का कहना है कि कोई तांत्रिक अक्सर उनके घर आया करता था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »