28 Mar 2024, 16:22:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उप्र के नोएडा में बनेगा विश्व स्तरीय रोबोटिक पार्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 3:16PM | Updated Date: Feb 22 2018 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन एक बड़े निवेश पर एमओयू हुआ। इस एमओयू के मुताबिक विश्व की जानी मानी शोध विश्लेषण कम्पनी प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उच्चस्तरीय रोबोटिक पार्क बनाएगी। जिसके लिए 2000 करोड़ रूपये का निवेश किया जाएगा।

कंपनी इस पार्क में नए अनुसंधान, शोध एवं विकास कार्य तथा रोबोट बनाने के लिए नई तकनीकी सुविधा उपलब्ध करायेगी। इस पार्क को बनाने  तथा अन्य सुविधाओं के विकास के लिये करीब 2000 करोड़ रूपये का निवेश किया जायेगा। इससे  एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं तीन हजार को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

कंपनी के निदेशक सुमंत परिमल ने करार करने के बाद बताया कि  रोबोटिक पार्क के निर्माण के क्षेत्र में ग्लोबल निवेशकों एवं उद्यमियों की बहुत रूचि है। उन्होंने कहा कि यदि भारत भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ता है तो यह उनके लिये यह एक सफलता होगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »