29 Mar 2024, 14:57:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएनबी घोटाले के बाद सख्ती, कर्मचारियों पर गिरी गाज, इतने कर्मचारी प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 2:31PM | Updated Date: Feb 22 2018 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी से जूझ रहे पंजाब नेशनल बैंक ने अब कर्मचारियों से सख्ती करने का फैसला कर लिया है। बैंक ने कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए अपने बड़ी संख्या में कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। हालांकि बैंक एसोसिएशन इसका विरोध कर रही है। पीएनबी में हुए घोटाले में बैंक अधिकारियों की सहभागीता के बाद ये बड़ी कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार लगभग 18,000 कर्मचारियों को स्थान परिवर्तन किया गया है। बताया जा रहा है कि जिन कर्मचारियों का तबादला किया गया है उसमें से अधिकांश ऐसे हैं जो तीन साल से अधिक समय से एक ही ब्रांच में जमे हुए थे, वहीं कुछ ऐसे भी कर्मचारियों पर गाज गिरी है जिन्हें 2 महीने बाद रिटायर होना है. 

 
बैंक एसोसिएशन ने बताया तुगलकी फरमान
 पंजाब नेशनल बैंक के इस सख्ती भरे फैसले से नाराज बैंक एसोसिएशन ने इसे तुगलकी फरमान बताया है और सरकार से इस फैसले को रोकने की अपील की है। नेशनल आॅर्गनाइजेशन आॅफ बैंक वर्कर्स ने इस कदम का विरोध किया है। यूनियन ने इसे तुगलगी फरमान बताया है। उनकी दलील है कि ट्रांसफर से मार्च क्लोजिंग के काम पर बुरा असर पड़ेगा और इसे अप्रैल तक टाला जाए। बताया जा रहा है कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के आदेश के बाद पीएनबी ने यह बड़ी कार्रवाई की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »