29 Mar 2024, 12:54:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कमल हासन ने अपनी पार्टी बनाई, नाम रखा 'मक्कल नीधि मय्यम'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 9:47AM | Updated Date: Feb 22 2018 9:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  दक्षिण भारत के सुपर स्टार कमल हासन ने बुधवार को अपनी राजनीतिक पारी शुरू करते हुए नई पार्टी का ऐलान किया। मदुरै में एक जनसभा में 'मक्कल निधि मय्यम' नाम से पार्टी बनाने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के झंडे का भी लोकार्पण किया। पार्टी की घोषणा के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मंच पर मौजूद थे।
 
एमएनएम का हिंदी में मतलब लोक न्याय पार्टी होता है।  इस मौके पर अभिनेता कमल हासन ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श बताते हुए कमल ने अपनी पार्टी को ‘लोगों की पार्टी’ करार दिया। कमल ने कहा, आपको आज की राजनीतिक व्यवस्था के लिए एक उदाहरण होना चाहिए और मैं आपको भाषण देने के बजाय आपके सुझावों की मांग करूंगा। 
 
पार्टी की घोषणा से पहले कमल हासन पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के रामेश्वरम स्थित घर पहुंचे। उन्होंने वहां एपीजे अब्दुल कलाम के भाई और भाभी से मुलाकात की। उन्होंने उनकी स्मृतियों को देखा। उनके घर से निकलकर कमल हासन ने कहा महानता हमेशा साधारण घर और परिवार से आती है। मैं भावुक हो गया हूं। 
 
इसके बाद कमल हासन ने रामेश्वरम में मछुआरों के समुदाय से मुलाकात की।  हासन के पार्टी लांच में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली में हो रहे घमासान को छोड़कर मदुरै पहुंचे। केजरीवाल ने पार्टी की बैठक में भी हिस्सा लिया। पिछले साल सितंबर में केजरीवाल और अभिनेता कमल हासन ने मुलाकात की थी। उस समय हासन ने राजनीति में आने के अपने रुझान के बारे में शुरुआती संकेत देना शुरू कर दिए थे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »